Banks open on Sunday: भारत में पहली बार दिखीं ऐसी तस्वीरें, देखें अनोखा नजारा

Published : Sep 27, 2026, 09:17 PM IST

देश के इतिहास में आज का दिन 27 सिंतबर बेहद खास है। क्योंकि यह पहला मौका है जब रविवार होने के बाद भी पूरे भारत में बैंक खोले गए और लोगों के काम किए गए। क्योंकि देशभर के बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की बड़ी हड़ताल पर जा रहे हैं।

1/5

यह तस्वीरें कोलकाता शहर की है। जहां रविवार को बैंक खुलने के कारण कर्मचारी ड्यूटी के दौरान काले रंग की पोशाक पहने नजर आए। क्योंकि वह कल से तीन दिवसीय हड़ताल पर जा रहे हैं।

2/5

यह तस्वीर पंजाब के पटियाला की है। जहां ग्राहक रविवार को एक बैंक में आए, और उनके काम किए गए। बैंक कर्मचारियों ने कहा-सरकार के साथ ढाई साल पहले एक समझौता हुआ था। लेकिन सरकार ने अभी तक अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। इसी वजह से यूनियनों को मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ रहा है।

3/5

यह तस्वीर झारखंड की राजधानी रांची शहर की है। जहां सोमवार से बुधवार तक होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल से पहले रविवार को विशेष रूप में बैंक खुले रहे।

4/5

संडे को बैंक ओपन की यह तस्वीर शिमला की है। जहां सुबह से ही बैंकों में लंबी लाइन लगी थी। दिनभर लोगों के काम किए गए।

5/5

बता दें कि बैंक कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि हफ्ते में सिर्फ पांच दिन काम हो और नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम को वापस लिया जाए।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.