काठमांडू से पोखरा तक...ये हैं नेपाल की 8 सबसे खूबसूरत जगह

Published : Aug 29, 2026, 07:00 AM IST

Nepal Tourism: नेपाल सिर्फ बर्फीले पहाड़ों के लिए ही नहीं, धार्मिक आस्था, प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर के लिए भी मशहूर है। अगर घूमने का प्लान है तो काठमांडू से लुंबिनी तक कई बेहतरीन जगहें हैं। आइए जानते हैं नेपाल के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स...

1/8

राजधानी काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप और दरबार स्क्वायर के लिए प्रसिद्ध है। यहां प्राचीन संस्कृति और अद्भुत वास्तुकला देखने को मिलती है।

2/8

फेवा झील, अन्नपूर्णा रेंज और सरांगकोट के सूर्योदय के लिए पोखरा मशहूर है। प्राकृतिक सुकून के साथ यहां पैराग्लाइडिंग का शानदार रोमांच मिलता है।

3/8

वन्यजीव प्रेमियों के लिए चितवन नेशनल पार्क बेस्ट है। यहां जंगल सफारी में एक सींग वाला गैंडा, मगरमच्छ और दुर्लभ पक्षी देखने का मौका मिलता है।

4/8

भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में मायादेवी मंदिर, अशोक स्तंभ और शांत बौद्ध मठ स्थित हैं। यह आध्यात्मिक शांति के लिए बेहतरीन जगह है।

5/8

काठमांडू के पास स्थित नगरकोट हिमालय की चोटियों और दिलकश सूर्योदय के लिए जाना जाता है। कम समय में खूबसूरत नजारों के लिए यह बेस्ट स्पॉट है।

6/8

माउंट एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक दुनिया भर के एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद है। इस रोमांचक यात्रा के लिए बेहतरीन फिटनेस और तैयारी जरूरी है।

7/8

भक्तपुर अपने ऐतिहासिक दरबार स्क्वायर, प्राचीन महलों और नेवारी वास्तुकला के लिए मशहूर है। इतिहास और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह खास है।

8/8

ऊंचे पहाड़ों, घने जंगलों और पारंपरिक गांवों के बीच ट्रेकिंग के लिए यह इलाका दुनिया भर में मशहूर है। यहां हर स्तर के ट्रेकर्स के लिए विकल्प हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.