Clean-Smart के बाद अब ‘Pet Friendly’ बनेगा भोपाल, शहर में बेजुबानों के लिए होगा खास इंतजाम

Published : Oct 04, 2026, 09:32 PM IST

Bhopal Pet Friendly City: भोपाल अब क्लीन और स्मार्ट सिटी के बाद ‘पेट फ्रेंडली सिटी’ बनने की दिशा में बढ़ रहा है। अभियान में जानवरों की सुरक्षा, इलाज, भोजन-पानी और सुरक्षित जगहों पर खास जोर दिया जाएगा।

1/6

झीलों के शहर भोपाल ने ‘क्लीन’ और ‘स्मार्ट सिटी’ के बाद अब ‘पेट फ्रेंडली सिटी’ बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पहल का मकसद इंसानों और बेजुबान जानवरों के बीच सुरक्षित और बेहतर माहौल बनाना है।

2/6

‘पेट फ्रेंडली सिटी’ अभियान की शुरुआत 2022 में सामाजिक कार्यकर्ता विपिन त्रिपाठी ने की थी। भोपाल को इस मुहिम का मुख्य केंद्र बनाया गया है, ताकि शहर में जानवरों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके।

3/6

इस अभियान में जानवरों के साथ क्रूरता रोकने, घायल और बीमार पशुओं को समय पर इलाज व वैक्सीन दिलाने, भोजन-पानी उपलब्ध कराने और पालतू जानवरों के लिए सुरक्षित जगहें विकसित करने पर जोर है।

4/6

मुहिम के जरिए सोशल मीडिया पर बेजुबानों की देखभाल का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों में वर्कशॉप आयोजित कर लोगों को जानवरों के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के लिए जागरूक किया जा रहा है।

5/6

किसी नागरिक को रास्ते में घायल, भूखा या गुमशुदा जानवर मिले तो सही कदम उठाने की जानकारी के लिए PetFriendlyCity.in वेबसाइट बनाई गई है। इसके ‘Help for Pets’ सेक्शन में जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

6/6

पेट फ्रेंडली सिटी के संस्थापक विपिन त्रिपाठी के मुताबिक, जिस तरह शहर को साफ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है, उसी तरह जानवरों के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल बनाना भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.