बताया जाता है कि प्रेमी पवन मूल रूप से सीधी जिले का रहने वाला था। जो कुछ साल पहले इंदौर में कोचिंग क्लासेस चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात मीनाक्षी से हुई थी, उस वक्त मीनाक्षी अविवाहित थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। दोनों के बीच अफेयर चलता रहा, इसी बीच मीनाक्षी की शादी हो गई। वह भोपाल शिप्ट हो गई, तो युवक भी भोपाल आ गया।