बता दें कि इस समय बिहार में सिर्फ गंगा ही नहीं, दक्षिण बिहार की दूसरी बड़ी नदियां जैसे सोन, पुनपुन और दरधा का पानी भी तेजी से बढ़ रहा है। सभी नदियां खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। सरकार ने पटना, नालंदा, भोजपुर, वैशाली, सारण, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद के जिलाधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं।