Bihar Flood: पटना हुआ पानी पानी...7 तस्वीरों में देखिए गंगा के तांडव से तबाही

Published : Sep 06, 2026, 02:20 PM IST

बिहार में आई बाढ़ से जन-जीवन खतरे में आ गया है। गंगा ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया है कि पटना से लेकर पूर्णिया तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। प्रशासन ने खतरे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और ऊंची जगहों पर जाने की सलाह दी गई है।

1/7

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में आई बाढ़ से खतरे को रोकने के लिए स्पेशल टीम बनाई है। जिसमे कई मंत्री-विधायकों के साथ स्पेशल अधिकारियों की टीम बनाई है। ताकि हर हाल में लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।

2/7

बिहार सरकार और जिला प्रशासनिक टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही हैं। साथ ही डूब वाले इलाके में नाव के जरिए पीड़ितों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

3/7

बिहार में बाढ़ ने ऐसा तांडव मचाया है कि "गांव में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे जलभराव हो गया है और लोग ऊंचे स्थानों पर पलायन कर रहे हैं और वहीं शरण ले रहे हैं।"

4/7

बाढ़ प्रभावित लोगों को प्लास्टिक शीट दी जा रही है और कम्युनिटी किचन के माध्यम से भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की जाएगी। कई ऐसी पंचायतें हैं जहां पलायन की नौबत आ गई है।

5/7

शनिवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव वैशाली के राघोपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि वितरित करने के लिए ट्रैक्टर पर सवार होकर जलमग्न सड़क से गुजरे।

6/7

रविवार को पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ग्रस्त इलाके से लोग अपने सामान समेत नाव से बाढ़ के पानी में से होकर पहुंचे।

7/7

पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे बसे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई घर पानी में पूरी तरह डूब चुके हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.