उत्तराखंड में मूसलाधार हो रही बारिश की वजह से बिहार में जलप्रलय जैसे हालात बन गए हैं। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने से हालात भयावह हो गए हैं। आइए 7 तस्वीरों में देखते हैं बेबसी का मंजर...
1/7
पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सबसे बुरे हालात पटना शहर के दीघा व गांधी घाट के साथ-साथ मोकामा के हाथीदह के हैं। जहां गंगा का पानी खतरे के निशान से निकलकर रिहायशी इलाकों में घुसने लगा है।
2/7
वहीं शनिवार को पटना पटना में इतना पानी बरसा कि गंगा का जलस्तर और बढ़ गया। ऐसे में निचले इलाके में बने घर डूबने लगे हैं। लोग बेबस होकर अपना सालों पुराना आशियाना छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। इस तस्वीर में आप वो बेबसी देख सकते हैं कैसे लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।
3/7
इस तस्वीर में आप गंगा नदी के रौद्र रूप की हकीकत देख सकते हैं। लोग नाव में सवार होकर दूसरी पार जा रहे हैं। एक एक नाव में सैंकड़ों लोग सवार हैं। जान जोखिम में डालकर वह नदी पार कर रहे हैं।
4/7
पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ प्रभावित नक्ता दियारा इलाके से लोग साइकिलों के साथ बाढ़ के पानी में से होकर गुजर रहे हैं।
5/7
बारिश के विकराल रूप की यह तस्वीर बेहद मार्मिक है। कैसे एक पिता भारी मानसूनी बारिश के बाद उफनती गंगा नदी के बाढ़ के पानी में से बच्चों को गोद में उठाकर गुजर रहा है।
6/7
गंगा के पानी में जब लोगों का घर डूबने लगा तो ना सिर्फ लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, बल्कि लोग अपने-अपने जानवरों और अन्य सामानों के साथ बाढ़ के पानी में से होकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।
7/7
बता दें कि पिछले 24 घंटे में गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर है। दीघा में खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधी घाट पर खतरे का निशान 48.60 मीटर बह रहा है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.