सावन महीने के तीसरे सोमवार यानि 17 अगस्त को बिहार के बिहार के लखीसराय में स्थित अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। भगदड़ मचने से इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
1/6
दरअसल, यह भयानक हादसा अशोकधाम मंदिर में सुबह करीब 6:30-7 बजे के बीच हुआ। अचानक से मंदिर में भीड़ और बढ़ गई और लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए आगे बढ़ने लगे। जल्दबाजी के चक्कर में धक्का-मुक्की हुई और एक-दूसरे पर जा गिरे। जिसमें कई महिलाएं नीचे दब गईं और उनकी मौत हो गई।
2/6
हादसे के बारे में जानकारी देते लखीसराय के ज़िलाधिकारी (DM) शैलेंद्र कुमार ने बताया कि, "मंदिर में उम्मीद से कहीं ज़्यादा भीड़ जमा हो गई थी। सुबह करीब 6:30-6:45 बजे दो ट्रेनें भी आ गईं, जिससे भीड़ और बढ़ गई। हमने भीड़ का अंदाज़ा लगाकर इंतज़ाम किए थे।"
3/6
बता दें कि मंदिर परिसर में पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया था। लेकिन किसी ने अफवाह फैला दी कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जिसके बाद लोग भागने लगे। वहीं पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं।
4/6
बता दें कि हादसे में मरने वाली 7 महिलाएं हैं। वहीं कई अभी घायल हैं, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 4 मृतकों की पहचान हुई है। जिसमें मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी हैं।
5/6
बता दें कि अशोकधाम मंदिर बिहार के लखीसराय का मशहूर मंदिर है। यहां सावन सोमवार का दूर दूर से लोग भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं। माना जाता है कि यहां भक्तों की हर मुराद पूरी होती है। लेकिन सावन सोमवार के तीसरे दिन यहां का भक्ति का दृश्य मातम में बदल गया।
6/6
पुलिस-प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ज़िला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बाकी श्रद्धालुओं को संभाल रही हैं, ताकि कोई और अनहोनी न हो।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.