नितिन नबीन की नई टीम का पहला लुक आया सामने, 7 फोटोज में देखिए स्मृति से वसुंधरा का अंदाज

Published : Aug 22, 2026, 02:16 PM IST

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शनिवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली में हुई इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के पूरे गायन से हुई। बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

1/7

आज दिन भर में बीजेपी मुख्यालय और इसके एक्सटेंडेड ऑफिस में तीन अलग-अलग बैठकें होनी हैं। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि एजेंडे में नए पदाधिकारियों का परिचय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर देश भर में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा और दूसरे संगठनात्मक मुद्दे शामिल हैं।

2/7

बीजेपी ने अपनी इस मीटिंग मे जेन ज़ी पर भी बात की। जिसमें कहा गया कि हमें उनकी उम्मीदों, चिंताओं और आकांक्षाओं को समझना है। साथ ही, युवाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना चाहती है, जहां वे बीजेपी नेताओं से सीधे जुड़ सकें और अपने मुद्दों पर अपनी राय रख सकें।

3/7

बता दें कि नई घोषित राष्ट्रीय टीम में, विनोद तावड़े और सुनील बंसल राष्ट्रीय महासचिव बने रहेंगे। उनके अलावा बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को नए राष्ट्रीय महासचिव के रूप में शामिल किया गया है।

4/7

बीजेपी ने देश के युवा वोटरों, खासकर 'जेन ज़ी' से जुड़ने के लिए एक खास टीम बनाई है। इसमें स्मृति ईरानी, नितिन नबीन और विनोद तावड़े जैसे बड़े नेताओं को शामिल किया गया है।

5/7

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, बैजयंत जय पांडा और रेखा वर्मा टीम में उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। इस नई राष्ट्रीय टीम में पूरे भारत के नेताओं का एक संतुलित मिश्रण दिखता है। इसमें युवा चेहरों और अनुभवी वरिष्ठ नेताओं को एक साथ लाया गया है।

6/7

बता दें की नितिन नबीन ने अपनी बीजेपी की इस टीम में 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 51 नए चेहरे शामिल हैं। टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं।

7/7

नितिन नवीन की इस टीम का मुख्य फोकस वाले कई राज्यों के चुनावों को जीतना है। जिसमें यूपी जैसा बड़ा राज्य शामिल है। वहीं जेन-जी का दिल जीतना है। इसी उद्देशय से बड़ा बदलाव करते हुए बीजेपी ने दीपक म्हस्के को अपना सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.