BJP कार्यकर्ताओं के साथ कुछ यूं पेश आई UP पुलिस, कांग्रेस दफ्तर के बाहर क्या हुआ? देखें 6 PHOTO

Published : Jul 22, 2026, 08:59 PM IST

लखनऊ में बुधवार 22 जुलाई को केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ विरोध मार्च निकाला, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया था।

1/6

लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस दफ्तर के पास विरोध मार्च निकाल रहे एक बीजेपी कार्यकर्ता को यूपी पुलिस ने कुछ इस तरह रोका।

2/6

लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस दफ्तर के पास राहुल गांधी का पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता।

3/6

लखनऊ में बुधवार को कांग्रेस दफ़्तर के पास विरोध मार्च के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को कुछ इस अंदाज में रोका।

4/6

बुधवार को पटना में कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के बाहर BJP बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान BJP समर्थक।

5/6

लखनऊ में राहुल गांधी और दूसरे कांग्रेस नेताओं का विरोध करते बीजेपी कार्यकर्ता। ये प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा पीएम आवास के घेराव का जवाब है।

6/6

कोलकाता में बुधवार को कांग्रेस दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करते भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के सदस्य।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.