BPSC Protest: पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन तो शैंपू लगा नहाने लगे छात्र, 10 तस्वीरों में देखें बिहार प्रोटेस्ट

Published : Aug 25, 2026, 02:04 PM IST

बिहार की राजधानी पटना में स्टूडेंट्स BPSC TRE-4 परीक्षा के विरोध में प्रोटेस्ट कर रहे हैं। इस दौरान 25 अगस्त को आंदोलन करने वाले छात्रों का गुट सीएम हाउस का घेराव करने के लिए निकल पड़ा। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए पानी की बौछार की। देखें तस्वीरें..

1/10

पटना के डाकबंगला पर प्रदर्शनकारी छात्रों और CRPF जवानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

2/10

वाटर कैनन से पानी की बौछार के बीच कुछ प्रदर्शनकारी छात्रों ने शैंपू निकाला और लगाकर नहाने लगे।

3/10

पानी की बौछार को प्रदर्शनकारियों ने सकारात्मक रूप से लेते हुए भागने के बजाय उसमें नहाना पसंद किया। कुछ स्टूडेंट शैम्पू निकालकर नहाते नजर आए।

4/10

पानी की बौछार के दौरान एक छात्र के सिर में चोट लगी और उसका सिर फट गया। वहीं, एक छात्रा के बेहोश होने की भी जानकारी सामने आई है।

5/10

बताया जा रहा है कि यह मार्च ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से निकाला गया है। BPSC TRE-4 से जुड़ी मांगों को लेकर अभ्यर्थी 18 अगस्त से पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हैं।

6/10

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

7/10

बिहार पुलिस ने पटना में BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया और थाने ले गई।

8/10

बता दें कि छात्र कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें TRE-4 शिक्षक भर्ती की एक परीक्षा लेने, भर्ती प्रक्रिया को स्पष्ट और सरल करने जैसी मांगें हैं।

9/10

इसके अलावा स्टूडेंट BSSC से संविदा कर्मियों को मिलने वाला वेटेज खत्म करने, BSSC-CGL 4, BSO और AEDO परीक्षाओं की तारीख जारी करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

10/10

छात्रों की डिमांड में लाइब्रेरियन और BET (बिहार एलिजिबिलिट टेस्ट) शुरू करने, डोमिसाइल नीति लागू करने और सरकारी भर्तियों के दौरान उम्र सीमा में छूट भी शामिल है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.