BRICS Summit 2026: दूसरे दिन कैमरे में कैद हुए 10 यादगार पल, एक फ्रेम में दिखे दुनिया के दिग्गज नेता

Published : Sep 13, 2026, 01:39 PM IST

नई दिल्ली में आयोजित BRICS Summit 2026 के दूसरे दिन दुनिया के कई बड़े नेता एक साथ नजर आए। भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने BRICS सदस्य देशों के नेताओं के साथ फैमिली फोटो के लिए पोज दिया। देखें दूसरे दिन की 10 तस्वीरें..

1/10

इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीच में खड़े नजर आए। उनके दोनों ओर रूस, चीन समेत BRICS के अन्य देशों के नेता मौजूद रहे।

2/10

BRICS Summit के दूसरे दिन नई दिल्ली में चीन, रूस, ईरान और भारत समेत 11 सदस्य देशों के नेता एक मंच पर नजर आए।

3/10

सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने विश्व नेताओं के साथ फैमिली फोटो के लिए पोज दिया। एक ही फ्रेम में कई देशों के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ने इस तस्वीर को BRICS Summit के प्रमुख पलों में शामिल कर दिया।

4/10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे BRICS सदस्य देशों के नेता रविवार को नई दिल्ली में BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन भारत मंडपम में मिले।

5/10

इन तस्वीरों में BRICS Summit के दूसरे दिन का माहौल और इसमें शामिल प्रमुख नेताओं की मौजूदगी साफ दिखाई देती है।

6/10

ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन फैमिली फोटो के बाद हल्के-फुल्के पल। पीएम मोदी ने कई नेताओं से मुस्कुराते हुए हंसी-मजाक किया।

7/10

ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन दुनियाभर से आए मीडिया के सामने हाथ हिलाकर अभिवादन करते पीएम मोदी।

8/10

BRICS समिट के दूसरे दिन भारत मंडपम में 'लचीलापन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता: समावेशी वैश्विक विकास के लिए भविष्य को आकार देना' विषय पर आयोजित सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BRICS तथा सहयोगी देशों के प्रतिनिधि।

9/10

ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर सभी प्रतिनिधियों और मीडियाकर्मियों का स्वागत किया।

10/10

BRICS के नई दिल्ली डिक्लेरेशन में आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की गई। इसमें खास तौर पर सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों, आतंकवादी फंडिंग नेटवर्क और आतंकवादियों के सुरक्षित ठिकानों का जिक्र किया गया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.