BRICS Summit 2026 से पहले मंगलवार 8 सितंबर को नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इस दौरान नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के जवानों ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मॉक ड्रिल की। वहीं, राजघाट पर भी भारी पुलिस बल तैनात दिखा।
1/8
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य समिट के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को जांचना था। समिट को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।
2/8
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुरक्षा अभ्यास करते NSG के जवान। आगामी ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली पूरी तरह चौकन्नी हो गई है। विदेशी नेताओं के काफिलों की आवाजाही के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन की तैयारी की गई है।
3/8
BRICS Summit 2026 के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियां अलग-अलग स्थानों पर अपनी तैयारियों को मजबूत कर रही हैं।
4/8
BRICS Summit 2026 से पहले NSG के कमांडोज ने हेलिकॉप्टर के साथ भी अभ्यास किया। बता दें कि BRICS Summit का मुख्य आयोजन 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में होगा।
5/8
ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए NSG कमांडोज ने एक्सरसाइज की। 2026 BRICS के लिए बेहद खास है, क्योंकि इस साल संगठन की स्थापना के 20 साल पूरे हो रहे हैं।
6/8
सुरक्षा अभ्यास के जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई कि ब्रिक्स समिट के दौरान राजघाट और आसपास के महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रहे।
7/8
भारत ने 1 जनवरी 2026 को BRICS की रोटेटिंग चेयरमैनशिप संभाली है। यह भारत की चौथी BRICS अध्यक्षता है। इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में अध्यक्ष रह चुका है।
8/8
ब्रिक्स समिट से पहले दिल्ली के राजघाट पर भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। बता दें कि भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability”। इसका जोर लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास पर है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.