18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शनिवार 12 सितंबर को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात की। देखें बैठक की 10 खास तस्वीरें
1/10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शनिवार 12 सितंबर को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की।
2/10
बैठक से पहले UAE के क्राउन प्रिंस शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे थे।
3/10
एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने UAE के क्राउन प्रिंस का रेड कारपेट वेलकम किया।
4/10
शनिवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने एक-दूसरे से गर्मजोशी से मुलाकात की।
5/10
हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता से पहले पीएम मोदी से कुछ इस तरह मिले यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद।
6/10
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और UAE के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर है।
7/10
विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच यह बैठक साझा समृद्धि के लिए मजबूत व्यापार संबंधों और ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित है।
8/10
BRICS की 2026 की अध्यक्षता के तहत भारत शनिवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
9/10
भारत की BRICS अध्यक्षता की थीम ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ है।
10/10
वर्तमान में BRICS में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.