BRICS Summit 2026 के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात हुई। बैठक के बाद दोनों नेता एक ही कार से रवाना हुए। दोनों वर्ल्ड लीडर्स की इस खास बॉन्डिंग ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
1/6
प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में 45 मिनट बैठक हुई। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन पहुंचे।
2/6
Brics Summit में पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात के बाद एक ही कार से रवाना होने का दृश्य काफी चर्चा में रहा।
3/6
भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर इन तस्वीरों पर टिकी रही, जब दो वर्ल्ड लीडर एक साथ एक ही कार में सवार हुए। ये तस्वीर दोनों के बीच करीबी और सहज संबंधों को दिखाती है।
4/6
BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान हुई इस मुलाकात पर पहले से ही दुनिया की नजर थी, लेकिन बैठक के बाद दोनों का एक साथ कार में रवाना होना और भी खास आकर्षण का केंद्र बन गया।
5/6
भारत मंडपम में चल रही इंडस्ट्रियल एग्जीबिशन देखने पहुंचे पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।
6/6
एग्जीबिशन देखने के बाद भारत मंडपम से बाहर निकलते हुए पीएम मोदी-पुतिन। बता दें कि पुतिन ने मोदी को 24वें भारत-रूस समिट के लिए रूस आने का न्योता दिया, जिसे PM ने स्वीकार कर लिया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.