मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 25 सितंबर को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली, पटना, जम्मू, गुवाहाटी और देहरादून में CEC की गिरफ्तारी की मांग की। देखें तस्वीरें..
1/15
असम के गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को हिरासत में ले लिया।
2/15
बिहार की राजधानी पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और समर्थकों ने चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च किया।
3/15
कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
4/15
लखनऊ में एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता को पुलिस ने कुछ इस तरह घसीटते हुए हिरासत में लिया।
5/15
नई दिल्ली में इंडियन यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला।
6/15
प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के एक प्रदर्शनकारी ने CEC ज्ञानेश कुमार का मास्क पहन रखा था। उसके हाथों में जंजीरें बंधी हुई थीं और वह प्रदर्शन के दौरान इसी रूप में नजर आया।
7/15
दिल्ली में पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की।
8/15
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर बसों में बैठाया।
9/15
लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने जमकर सख्ती दिखाई।
10/15
बिहार कांग्रेस पार्टी के समर्थकों ने शुक्रवार को पटना में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ़ तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
11/15
दिल्ली में यूथ कांग्रेस का एक प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञानेश कुमार का मास्क पहन पोज देता हुआ।
12/15
शुक्रवार को जम्मू में चुनाव आयोग के दफ़्तर के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।
13/15
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कांग्रेस नेताओं, सदस्यों और समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिवालय में कथित 'वोट चोरी' के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया।
14/15
शुक्रवार को पटना में चुनाव आयोग कार्यालय की ओर मार्च करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।
15/15
पटना में बिहार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.