चमोली टनल में अचानक सैलाब! 7 की मौत और 3 मजदूर अब भी फंसे, 11 PHOTO में देखें तबाही का मंजर

Published : Aug 14, 2026, 10:03 AM IST

उत्तराखंड के चमोली की THDC निर्माणाधीन टनल में अचानक पानी और मलबा घुसने से बड़ा हादसा हुआ। 7 मजदूरों की मौत और कई के घायल होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 11 तस्वीरों में देखें हादसे की भयावहता, राहत-बचाव और घटनास्थल का पूरा मंजर।

1/11

अचानक टनल में घुसा पानी और मलबा

उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर-पिपलकोटी इलाके में गुरुवार शाम निर्माणाधीन THDC हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

2/11

7 लोगों की मौत, 3 अब भी फंसे

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 मजदूर अब भी टनल के अंदर फंसे हैं। बचाव दल उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

3/11

टनल में उस वक्त 28 लोग थे

हादसे के समय प्रोजेक्ट साइट पर करीब 28 मजदूर काम कर रहे थे। पानी का तेज बहाव अचानक टनल में पहुंचा और कई मजदूरों को बाहर निकलने के रास्ते की ओर धकेल दिया।

4/11

18 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, राहत-बचाव टीमों ने अब तक 18 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

5/11

 शाम 6:30 बजे बिगड़े हालात

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे टनल में अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा घुसा। इसके बाद बचाव अभियान तत्काल शुरू किया गया।

6/11

NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा

फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए NDRF और SDRF की टीमें लगातार मलबा हटाने में जुटी हैं। बचावकर्मी टनल के अंदर सुरक्षित रास्ता बनाने और फंसे लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

7/11

CM धामी ने दिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों से बात कर उनकी स्थिति की जानकारी भी ली।

8/11

कई राज्यों के मजदूर हादसे में शामिल

मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे में झारखंड और छत्तीसगढ़ के लोग भी शामिल हैं। संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को घटना की जानकारी दी गई है और घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

9/11

भारी बारिश ने बढ़ाई चिंता

चमोली में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। लगातार बारिश के बीच जलस्तर बढ़ने से इलाके में पहले भी तेज बहाव की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण हो गया है।

10/11

कुछ दिन पहले बह गया था पुल

सोमवार को नीति घाटी इलाके में तेज बहाव के कारण एक पुल भी बह गया था। सामने आए वीडियो में मटमैले पानी का तेज बहाव पुल से टकराता और उसे कुछ ही सेकंड में उखाड़कर किनारे की ओर ले जाता दिखाई दिया।

11/11

फंसे मजदूरों के लिए जारी है जंग

चमोली की निर्माणाधीन टनल में राहत-बचाव अभियान जारी है। 7 मौतों और 3 मजदूरों के फंसे होने के बाद प्रशासन की प्राथमिकता उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालना है। रेस्क्यू टीमों की नजर हर पल टनल के अंदर के हालात पर है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.