Chandigarh Crime: गर्लफ्रेंड से शादी की जिद में हेड कांस्टेबल पिता की हत्या? 11 तस्वीरों में खौफनाक कहानी

Published : Sep 26, 2026, 01:42 PM IST

Chandigarh Head Constable Murder: गर्लफ्रेंड से शादी की जिद, पिता से विवाद, घर में गोलीकांड और मां पर कथित हमला... आखिर 18 साल के अरमान पर पिता की हत्या का आरोप कैसे लगा? 11 तस्वीरों में जानिए चंडीगढ़ के इस सनसनीखेज केस की पूरी कहानी।

1/11

चंडीगढ़ पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह शुक्रवार को सेक्टर-22 स्थित अपने सरकारी आवास में मृत मिले। उनके सिर पर गोली लगी थी। पुलिस ने मामले में उनके 18 वर्षीय बेटे अरमान को गिरफ्तार किया है। ( फाइल फोटो: नितिन सिंह )

2/11

पुलिस के मुताबिक, नितिन सिंह की हत्या के मामले में उनके 18 साल के बेटे अरमान को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पिता-पुत्र के बीच विवाद को अहम कड़ी माना जा रहा है। (फोटो: घटनास्थल पर मौजूद एंबूलेंस, पुलिस व अन्य लोग )

3/11

अरमान अपनी गर्लफ्रेंड से तुरंत शादी करना चाहता था। उसके माता-पिता चाहते थे कि वह 21 साल की उम्र पूरी होने तक इंतजार करे। इसी मुद्दे पर गुरुवार को बहस हुई थी। (फोटो: घटनास्थल की जांच करती पुलिस )

4/11

नितिन सिंह और उनकी पत्नी ने बेटे से कहा था कि वह 21 साल का होने के बाद ही शादी करे। अरमान लड़की को घर लाने और शादी करने का दबाव बना रहा था।

(फोटो: अपनो से लिपट कर बिलखती नितिन सिंह की पत्नी )

5/11

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। इसी हथियार और हत्या की परिस्थितियों को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। नितिन सिंह के सिर में गोली लगी थी।

6/11

अरमान ने अपनी मां का गला पकड़कर उन्हें भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वह किसी तरह बचकर छत पर पहुंचीं और पड़ोसियों को मदद के लिए सतर्क किया।

(फोटो: मृतक की मां को संभालते परिजन )

7/11

एक पड़ोसी ने दावा किया कि घटना के बाद अरमान ने ऐसा दिखाने की कोशिश की कि कोई बाहरी व्यक्ति घर में घुसा था और उसने नितिन सिंह की हत्या की। (फोटो: घटनास्थल की जांच करने पहुंची एसएसपी )

8/11

पुलिस अधिकारी सुदेश कुमार के मुताबिक, अरमान अपनी अलग-अलग जरूरतों के लिए माता-पिता से पैसे भी मांग रहा था। पुलिस का कहना है कि उसने कथित घटना पर कोई पछतावा नहीं दिखाया।

(फोटो: घटनास्थल की जांच करके निकलती एसएसपी )

9/11

अरमान इस साल की शुरुआत में हुए एक सड़क हादसे के मामले में गिरफ्तार हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मणिमाजरा में उसकी कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हुई थी।

(फोटो: मृतक की मां को समझाते परिजन )

10/11

हादसे के वक्त अरमान अपने दोस्त की महिंद्रा थार चला रहा था। बाइक सवार दो भाइयों की मौत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत मिल गई थी। (फोटो: आरोपी बेटे काे गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस )

11/11

नितिन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस बेटे अरमान से पूछताछ कर रही है। जांच में शादी को लेकर विवाद, बरामद हथियार और घटना के बाद की परिस्थितियों को जोड़ा जा रहा है।

(फोटो: कमरे में मृत पड़े नितिन सिंह व बरामद पिस्टल व कारतूस )

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.