पंजाब-हरियाणा में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार को राजधानी चंडीगढ़ की एक सड़क बीचोबीच धंस गई, जिससे वहां बड़ा-सा गड्ढा बन गया। इसके बाद दोनों तरफ से ट्रैफिक रोकना पड़ा। 10 तस्वीरों में देखें सड़क का हाल...
1/10
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच चंडीगढ़ के सेक्टर-26 और सेक्टर-28 के बीच स्थित मुख्य सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया।
2/10
सड़क के बीचोंबीच बड़ा गड्ढा बनने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
3/10
चंडीगढ़ में बारिश के बाद धंसी सड़क का हाल। पंजाब और चंडीगढ़ में बुधवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है। बारिश के कारण शहर में तीन जगह सड़कें टूटने की जानकारी सामने आई है।
4/10
चंडीगढ़ को प्लानिंग के साथ बसाए गए शहर के तौर पर जाना जाता है, लेकिन तेज बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव और सड़क का एक हिस्सा बह जाने की घटना ने जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
5/10
चंडीगढ़ में तेज बारिश के बाद पानी का बहाव काफी बढ़ गया। इसके कारण सड़क के नीचे की मिट्टी भी बह गई। मिट्टी निकलने से सड़क का एक हिस्सा कमजोर होकर धंस गया।
6/10
स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग पर यातायात डायवर्ट कर दिया है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
7/10
पंचकूला की तरफ से आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से पुलिस लाइंस के पीछे वाले रास्ते से होते हुए आईटीआई लाइट प्वाइंट की ओर भेजा जा रहा है।
8/10
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
9/10
चंडीगढ़ में लोगों से प्रभावित सड़क की ओर जाने से बचने की अपील की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से कहा है कि वे बताए गए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
10/10
स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर जलभराव और बारिश से प्रभावित सड़कों की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में बारिश के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों की स्थिति दिखाई दे रही है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.