Chhattisgarh Floods: छत्तीसगढ़ में जलप्रलय की 7 तस्वीरें, तबाही ऐसी की सड़क पर चल रहीं नाव

Published : Sep 26, 2026, 07:21 PM IST

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। खारुन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रायपुर और दुर्ग-बस्तर के कई गांवों में पानी भर गया है और सड़कें डूब गई हैं। वहीं महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में बाढ़ आ गई है।

1/7

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की वजह से रायपुर से दुर्ग, अमलेश्वर, पाटन, भिलाई और सांकरा की ओर जाने वाले सड़कें पूरी तरह पानी में चुकी हैं। बताया जा रहा है कि 2007 के बाद पहली बार खारून नदी पुल के ऊपर बह रही है।

2/7

इतनी तेज बारिश हो रही है कि सड़कों पर चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। आलम यह है कि प्रशासन को नाव चलानी पड़ रही है।

3/7

छत्तीसगढ़ सरकार और प्रशासन अलर्ट है और लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है।

4/7

धमतरी जिले में स्थित गंगरेल बांध के सभी गेट कल से खोल दिए गए हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण महानदी सहित अन्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

5/7

खारुन नदी का पानी बढ़ने से किनारे बसे कई गांवों में जलभराव हो गया है और सड़कें पूरी तरह डूब गई हैं। इसके चलते लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है।

6/7

सड़क के ऊपर से पानी का तेज बहाव होने के कारण ट्रैफिक रुक गया है और लोगों को सफर करने में भारी दिक्कत हो रही है।

7/7

दुर्ग जिले के अमलेश्वर और खुड़मुड़ा गांवों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां पानी का स्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। कई इलाकों में सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि वे दिखाई ही नहीं दे रही हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.