नेपाल के बाद चित्रकूट में बांध फूटा: 10 तस्वीरों में देखिए जलप्रलय से मची तबाही

Published : Aug 31, 2026, 11:58 AM IST

Chitrakoot Flood : नेपाल में आई तबाही के बीच मध्य प्रदेश के चित्रकूट में भीषण बारिश के बाद बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस जलप्रलय ने ऐसा कहर बरपाया है कि बाद घर और दुकानें तबाह हो गई हैं और गलियां कीचड़ से सनी पड़ी हैं। तस्वीरों में देखिए ताजा हालात…

1/10

सतना चिले के चित्रकूट की मंदाकिनी और सेमरावल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहन से गोरगी बांध टूट गया है। जिससे औैर भयानक स्थिति बन गई है।

2/10

चित्रकूट में नदियों का जलस्थर बढ़ने के बाद रामघाट पुल समेत कई पुल टूट गए हैं। मैदानी इलाका नदियों में तब्दील हो चुका है। चप्पे चप्पे पर रेस्क्यू टीम तैनात की गई हैं।

3/10

चित्रकूट बारिश के बाद आई बाढ़ किस तरह तबाही मचा रही है यह तस्वीर देखकर आप सोच सकते हैं। किस तरह जलप्रलय में एक मंजिला मकान डूबा हुआ नजर आ रहा है।

4/10

सतना में गांव से जोड़ने वाले करीब एक दर्जन रास्ते का संपर्क टूट गया है। लोग अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। तस्वीर में यह मंजर आप क्लियर देख सकते हैं।

5/10

रविवार को सतना में बाढ़ के बाद कीचड़ और गाद से ढके इलाके का एक दृश्य।

6/10

बाढ़ के बाद गोगरी बांध टूटने से कई पुल टूट गए हैं और पास के गांवों में लोगों के मवेशी, अनाज और घर का सारा सामान बर्बाद हो गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।

7/10

कई घर और दुकानें पानी में डूब गए हैं और अब हर तरफ पानी और कीचड़ है। देखिए बाढ़ की तबाही में रेस्क्यू टीम के लोग किस तरह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं।

8/10

सतना में भारी बारिश के बाद रेल्वे ट्रैक पानी में डूब गया है। जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी कर दी है। साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाके में रेस्कूय टीम को तैनात किया गया है।

9/10

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका सब कुछ बह गया और वे अब सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया है।

10/10

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी से आई बाढ़ में यह भयावह नजारा देखिए जब लोगों के चारों तरफ पानी ही पानी आ गया तो वह जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गए। वहीं सूचना मिलने पर फंसे 12 लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.