मणिपुरी संगीतकार और शिक्षक चोंगथम विक्रम सिंह का बुधवार को इम्फाल के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि कुछ आज्ञात हमलावरों ने कल दिल्ली के आश्रम इलाके में उनके घर में घुसकर हत्या कर दी थी।
1/5
बता दें कि विक्रम ने कुछ लोगों को अपने घर के बाहर शोर मचाने से रोका था, जिसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घायल हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उन्होने दम तोड़ दिया।
2/5
दिल्ली पुलिस ने विक्रम चोंगथम हत्या के मामले में एक नाबालिग समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिले CCTV फुटेज में भी कथित हमलावरों को वारदात के बाद बिल्डिंग से निकलते हुए देखा जा सकता है।
3/5
54 साल के मणिपुरी संगीत टीचर चोंगथम विक्रम सिंह की इस दुखद मौत ने पूरे नॉर्थ ईस्ट और दिल्ली में बसे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है. यह घटना दिल्ली के आश्रम इलाके के किलोकरी गांव में हुई थी।
4/5
मृतक के बेटे ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसने बाहर से अपने पिता के चिल्लाने की आवाज सुनी. जब उसने घर का दरवाजा खोलकर बाहर देखा, तो चार-पांच लड़के उन्हें लात-घूंसों से मार रहे थे. उसने कहा कि उसने आरोपियों के चेहरे देखे हैं।
5/5
बता दें कि मंगलवार को सैकड़ों लोग कांगला वेस्टर्न गेट पर इकट्ठा हुए और संगीतकार को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडललाइट मार्च निकाला।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.