CJP Protest: पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कइयों के फूटे सिर..7 PHOTO में देखें जंतर-मंतर का हाल

Published : Jul 20, 2026, 11:57 AM ISTUpdated : Jul 20, 2026, 12:04 PM IST

20 जुलाई को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने संसद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने लाठीचार्ज किया। इस दौरान लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। कइयों के सिर फूट गए, कई गंभीर घायल हैं।

1/7

जंतर-मंतर पर 30 से 35 हजार प्रदर्शनकारी संसद की ओर मार्च के लिए बढ़ रहे थे। इन्हें रोकने के लिए पुलिस-RAF ने जमकर लाठियां चलाईं।

2/7

कई प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़ संसद थाना क्षेत्र तक पहुंच गए। RAF ने एक प्रदर्शनकारी को पकड़कर जमकर पीटा।

3/7

मार्च के लिए जमा हुए प्रदर्शनकारियों और RPF के बीच झड़प हुई, जिसके बाद RPF कर्मियों और पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल किया।

4/7

कई बार समझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान भगदड़ मच गई।

5/7

CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि उनके प्रदर्शन को कोई नहीं रोक सकता। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ते रहेंगे।

6/7

23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने के लिए सरकार के सामने तीन शर्तें रखी हैं।

7/7

कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के अंदर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगे।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.