‘कॉकरोच’ को रोकने के लिए कैसी है दिल्ली पुलिस की तैयारी? 10 तस्वीरों में देखें जंतर-मंतर का हाल

Published : Oct 09, 2026, 06:03 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली सरकार और प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस-फोर्स तैनात कर दी है। जंतर-मंतर से लेकर ससंद भवन तक के इलाकों को छाबनी में तब्दील कर दिया है। तस्वीरों में देखिए कहां कहां तैनात है पुलिस?

1/10

यह तस्वीर दिल्ली के जंतर-मंतर के पास की है। जहां कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

2/10

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शनों और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ संभावित बैठक के मद्देनजर, राष्ट्रपति भवन और कर्तव्य पथ सहित विजय चौक के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

3/10

यह तस्वीर दिल्ली के विजय चौक की है। यहां के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चौंक चौराहों पर पुलिस-फोर्स तैनात है।

4/10

दिल्ली पुलिस ने संसद तक लाल किला तक पुलिस-फोर्स की तैनाती कर दी गई है। तस्वीर में आप पुलिस की चौंकसी देख सकते हैं।

5/10

दिल्ली प्रशासन सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए भी सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर के पास एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है।

6/10

बता दें कि दिल्ली पुलिस को साफ तौर पर सीजेपी के विरोध को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए एक दिन पहले से ही भारी संख्या में पुलिस भीड़ भाड़ इलाके में तैनात है।

7/10

सीजेपी के 10 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर, शुक्रवार को नई दिल्ली में जंतर-मंतर के पास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

8/10

तस्वीर में देख सकते हैं कैसे दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। ताकि किसी तरह 10 अक्टूबर को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध को रोका जा सके।

9/10

यह तस्वीर दिल्ली के इंडिया गेट की है, जहां दिल्ली सरकार के निर्देश के बाद दिल्ली के सारे VIP इलाकों में फोर्स को तैनात किया गया है।

10/10

शुक्रवार को नई दिल्ली के विजय चौक पर हल्की आंधी के बाद मौसम में बदलाव के बीच सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.