कांपी धरती, ढहीं इमारतें... Colombia Earthquake की वो 5 PHOTOS जिन्हें देख सहम जाएंगे

Published : Aug 10, 2026, 10:24 PM IST

Colombia Earthquake Viral Photos: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। इमारतें ढहने, लोगों के भागने और मलबे के बीच बचाव की 5 खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। हादसे में अब तक 47 लोगों की मौत की खबर है और आफ्टरशॉक्स का खतरा बना है।

1/5

कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता के भूकंप ने कुछ ही पलों में जिंदगी की रफ्तार रोक दी। घर-दफ्तर छोड़कर लोग सड़कों पर भागे। इमारतें हिलती रहीं और अफरा-तफरी के बीच हर किसी को सिर्फ अपनी जान बचाने की चिंता थी।

2/5

भूकंप के सबसे खौफनाक मंजरों में ढहती इमारतों की तस्वीरें सामने आईं। कई जगह घर और छोटे भवन मलबे में बदल गए। लोगों को आशंका थी कि अंदर फंसे लोग मदद का इंतजार कर रहे होंगे, जिसके बाद बचाव अभियान तेज किया गया।

3/5

7.4 तीव्रता के इस भूकंप में अब तक 47 लोगों की मौत की खबर है। कई लोग घायल हुए हैं और राहत दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। बचाव अभियान जारी रहने के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

4/5

भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार के पास बताया गया, लेकिन इसके झटके कई दूरदराज इलाकों तक महसूस हुए। क्विब्दो और दूसरे शहरों में इमारतों को नुकसान पहुंचा। राजधानी बोगोटा में भी लोग डरकर खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए।

5/5

भूकंप के बाद सबसे बड़ी चिंता आफ्टरशॉक्स को लेकर है। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और नुकसान का आकलन शुरू किया है। इसके झटके पड़ोसी इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.