रोनाल्डो-जॉर्जीना की शादी की फोटो हुई वायरल, एक छोटी सी बात ने खोल दी पोल

Published : Aug 12, 2026, 08:28 AM IST

दुनिया के मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जीना रॉड्रिग्ज ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है। शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए देखें ये फोटोज…

1/7

रोनाल्डो और जॉर्जीना ने अपने-अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके शादी की पुष्टि की। इस तस्वीर में दोनों के हाथ नजर आ रहे हैं और उंगलियों में वेडिंग रिंग दिखाई दे रही है।

2/7

हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर रोनाल्डो और जॉर्जीना की कई ऐसी तस्वीरें भी वायरल होने लगीं, जिनमें दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। ये फोटो fakeimagez नाम से बनें इंस्टा पेज पर शेयर की गई है।

3/7

वायरल तस्वीरों में रोनाल्डो ग्रे ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं, जबकि जॉर्जीना सफेद रंग के खूबसूरत गाउन में नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में जॉर्जीना अपनी वेडिंग रिंग दिखाती हुई भी दिखाई देती हैं।

4/7

पहली नजर में ये तस्वीरें बिल्कुल असली लगती हैं, लेकिन गौर से देखने पर तस्वीरों की सच्चाई सामने आती है। सोशल मीडिया पर जिन पेज से ये तस्वीरें शेयर की गई हैं, वहां बताया गया है कि ये AI-generated images हैं। यानी इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार किया गया है।

5/7

सबसे बड़ा अंतर रोनाल्डो और जॉर्जीना की असली पोस्ट में दिखाई देने वाली अंगूठियों और वायरल AI तस्वीरों में मौजूद रिंग्स के बीच है। इसलिए वायरल हो रही इन तस्वीरों को उनकी शादी की तस्वीर मानना सही नहीं होगा।

6/7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोनाल्डो और जॉर्जीना ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक निजी सिविल समारोह में शादी की। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्य और बच्चे मौजूद थे।

7/7

इस तरह रोनाल्डो और जॉर्जीना की शादी की खबर सच है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर वेडिंग फोटो असली नहीं है। फैंस को ऑफिशियल तस्वीरों और सोशल मीडिया पर मौजूद AI तस्वीरों के बीच अंतर समझना जरूरी है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.