रोनाल्डो की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पोस्ट शेयर होने के महज कुछ घंटों में ही इसे 65 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे। रोनाल्डो की शादी के तुरंत बाद मैदान पर वापसी और नया लुक दोनों ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।