16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने CJP और AISA समर्थकों को हिरासत में लिया। देखें तस्वीरें।
1/12
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने मंडी हाउस के पास हिरासत में लिया। इसके बाद नेहा के समर्थक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे।
2/12
हिरासत में लिए जाने से पहले नेहा बोरा ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
3/12
नेहा को पुलिस ने जबर्दस्ती पकड़कर बस में बैठाया। इस दौरान वो नारे लगाती रहीं।
4/12
नेहा बोरा ने उंगली दिखाते हुए पुलिस और सरकार को चेतावनी भी दी।
5/12
नेहा बोरा को हिरासत में लेती पुलिस का विरोध करती उनकी एक समर्थक।
6/12
सुरक्षाकर्मियों ने CJP और AISA के कई समर्थकों को हिरासत में लिया।
7/12
नेहा बोरा के समर्थक कनॉट प्लेस और पालिका बाजार के आसपास इकट्ठा हुए और विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
8/12
कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए CJP समर्थकों को भी पुलिस ने दबोचा।
9/12
कॉकरोच जनता पार्टी और नेहा बोरा के तमाम समर्थक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते दिखे।
10/12
विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ती, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की एक कार्यकर्ता।
11/12
तमाम प्रदर्शनकारी अपने हाथों में बड़े-बड़े तिरंगे लेकर पहुंचे।
12/12
प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.