8 PHOTO में बाढ़ से बेहाल दिल्ली, कार को डूबता देख उल्टे पांव लौटा शख्स

Published : Jul 10, 2026, 11:37 AM IST

मॉनसून की बारिश के बाद दिल्ली के गाजीपुर मंडी इलाके में जलभराव हो गया है, जिससे यहां की मुख्य सड़क पानी में डूब गई। सड़क के आसपास के क्षेत्र में भी पानी भर गया, जिससे पूरा इलाका डूब में आ गया।

1/8

दिल्ली के गाजीपुर मंडी इलाके में पूरी सड़क पानी में डूब चुकी है। पानी से लबालब सड़क से गुजरती कार को डूबता देख बाइक सवार उल्टे पांव लौटा।

2/8

दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के चलते यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे शहर के आसपास के निचले इलाकों में पानी भरता जा रहा है। 

3/8

दिल्ली के गाजीपुर मंडी इलाके में बाढ़ के पानी में डूबी मुख्य सड़क का हाल। 

4/8

मानसून दिल्ली समेत अब लगभग पूरे देश में फैल चुका है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है।

5/8

दिल्ली में बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गईं।

6/8

मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार 10 जुलाई को दिल्ली ही नहीं हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भी भारी बारिश का यलो अलर्ट है।

7/8

इसके अलावा अंबाला और पंचकूला सहित आस-पास के कुछ उत्तर-पूर्वी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

8/8

दिल्ली में बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश गुरुवार तक जारी रही। बारिश की वजह से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की कई प्रमुख सड़कें लबालब हो गईं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.