बाढ़ से बेहाल दिल्ली-गुरुग्राम: 10 तस्वीरों में देखें बारिश ने कैसे मचाई तबाही

Published : Aug 25, 2026, 12:34 PM IST

मंगलवार को नई दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों की सड़कें पानी से भर गईं। बाबा खड़क सिंह मार्ग के पास पानी से भरी सड़क से एक DTC बस गुजरती हुई दिखाई दी। इसी इलाके में भारी बारिश के बीच लोग भी जलभराव वाली सड़क से होकर गुजरते नजर आए।

1/10

दिल्ली में जहां भारी बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को आवागमन में दिक्कते हुईं, वहीं गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम के चलते गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

2/10

गुरुग्राम में भी भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सोमवार को शीतला माता मंदिर के पास लोग पानी से भरी सड़क से होकर गुजरते दिखाई दिए।

3/10

गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच लोगों को अपने दैनिक कामकाज निपटाने के लिए बाहर निकलना पड़ा। इस दौरान एक बच्चे के साथ पानी से भरी सड़क से गुजरती मां।

4/10

नई दिल्ली में कनॉट प्लेस के पास भी भारी बारिश के बाद सड़क पर पानी भर गया। इस दौरान लोग पानी से भरी सड़क से होकर गुजरते दिखाई दिए।

5/10

दिल्ली में इंडिया गेट के पास भी बारिश के बाद इलाके में जलभराव की स्थिति देखने को मिली।

6/10

सोमवार को नई दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद महिपालपुर फ्लाईओवर के नीचे की सड़क पर भी पानी भर गया। लोग पानी से भरी सड़क से होकर गुजरते नजर आए।

7/10

भारी बारिश का असर यातायात पर भी पड़ा। सोमवार को नई दिल्ली के सराय काले खां इलाके में बारिश के बाद भारी ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन फंसे नजर आए।

8/10

सोमवार को गुरुग्राम के राजीव चौक-सोहना रोड पर भारी बारिश के बाद ट्रैफिक जाम लग गया। बारिश और जलभराव के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

9/10

दिल्ली में भारी बारिश के बीच जलमग्न सड़क से गुजरती एक बस। इस दौरान रोड पर कितना पानी था, इसका अंदाजा इस तस्वीर से ही लगाया जा सकता है।

10/10

राजीव चौक-सोहना रोड पर भारी बारिश के बाद लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।, जिसके चलते गाड़ियां लंबे समय तक फंसी रहीं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.