बारिश ने बिगाड़ी दिल्ली एयरपोर्ट की सूरत, 7 तस्वीरों में देखें कैसे परेशान होते रहे पैसेंजर

Published : Sep 04, 2026, 07:01 PM IST

शुक्रवार 4 सितंबर को नई दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर कई जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। एयरपोर्ट परिसर में पानी जमा होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देखें 7 तस्वीरें…

1/7

भारी बारिश के बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर यात्री अपना सामान लेकर जलभराव वाले इलाकों से गुजरते हुए दिखाई दिए।

2/7

दिल्ली एयरपोर्ट पर पानी जमा होने के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर में आवाजाही में भारी दिक्कत हुई।

3/7

जलभराव की सूचना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

4/7

दिल्ली एयरपोर्ट में टर्मिनल-3 के फोरकोर्ट में जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर रही कि यात्रियों को करीब आधे घंटे तक पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। इसके बाद ही वे अराइवल गेट की ओर आगे बढ़ सके।

5/7

एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों ने भी इस तरह जलभराव होने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि वे कई वर्षों से एयरपोर्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने यहां इस तरह पानी जमा होते नहीं देखा।

6/7

कर्मचारियों के मुताबिक, ऐसी स्थिति से दिल्ली एयरपोर्ट की छवि पर भी सवाल उठने की आशंका है। यात्रियों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ा, जिससे एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

7/7

बता दें कि जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई। शुक्रवार दोपहर राजधानी में हुई भारी बारिश के चलते 9 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 400 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.