Delhi Rain Photos: दिल्ली में भारी बारिश के बाद सड़कों पर सैलाब जैसा नजारा, 12 तस्वीरों में देखें हाल

Published : Aug 24, 2026, 04:56 PM IST

दिल्ली-NCR में सोमवार 24 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कें, बाजार और अंडरपास पानी से भर गए, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह लोग घुटनों तक भरे पानी के बीच आते-जाते दिखे। देखें तस्वीरें..

1/12

सोमवार को नई दिल्ली के संगम विहार इलाके में भारी बारिश के बीच एक स्कूल वैन बीच सड़क पर ही बंद हो गई, जिसके बाद छात्राओं को पानी में ही नीचे उतरना पड़ा।

2/12

दिल्ली के संगम विहार इलाके में भारी बारिश के बीच सड़क पर बंद हुई स्कूल वैन को धक्का मार आगे बढ़ातीं स्कूली छात्राएं।

3/12

दिल्ली में भारी बारिश के बाद महिपालपुर फ्लाईओवर एरिया में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। इस दौरान पानी के बीच से गुजरती एक बस।

4/12

नई दिल्ली में भारी बारिश के दौरान जखीरा अंडरपास पानी से भर गया। लोग पानी से भरे अंडरपास से होकर गुजरते हुए नजर आए।

5/12

लगातार बारिश के कारण जखीरा अंडरपास में पानी जमा होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी हुई।

6/12

नई दिल्ली में भारी बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा हो गया। जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों को भी बाढ़ के पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही मुश्किल हो गई।

7/12

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में भी लगातार बारिश का असर दिखाई दिया। बारिश के कारण पार्किंग में पानी जमा हो गया और वहां जलभराव की स्थिति बन गई। कनॉट प्लेस इलाके में लगातार बारिश के बाद पानी जमा होने का दृश्य भी सामने आया।

8/12

कनॉट प्लेस में लगातार बारिश के कारण सड़क पर भी पानी भर गया। जलभराव के बीच एक कार पानी में फंस गई, जिसके बाद लोगों ने उसे धक्का देकर आगे बढ़ाने की कोशिश की।

9/12

दिल्ली के दुर्गा विहार में बाजार आने-जाने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित नजर आया।

10/12

नई दिल्ली के दुर्गा विहार इलाके में भी भारी बारिश के बाद बाजार में जबरदस्त जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने के साथ ही दुकानों के आसपास भी बाढ़ का पानी पहुंच गया।

11/12

सोमवार को गुरुग्राम में भारी बारिश के बीच यात्री सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास पानी से भरे इलाके से होकर गुजरते वाहन।

12/12

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के चलते सोमवार को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास की सड़क का नजारा।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.