दिल्ली-NCR में लगातार तीसरे दिन बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें! कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़कों पर सैलाब जैसे हालात हैं। IMD ने रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पालम में 89 MM बारिश हुई। 10 फोटो में देखें आखिर कहां-कहां बरपा बारिश का कहर?
1/10
लगातार तीसरे दिन आफत की बारिश
दिल्ली-NCR में थमा नहीं बारिश का दौर: राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में शनिवार को लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश जारी है। सड़कों पर जलभराव से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
2/10
सड़कें बनीं तालाब, पानी में चलने को मजबूर लोग
भारी बारिश के बाद दिल्ली-NCR की कई सड़कों पर जलभराव नजर आया। नोएडा के सेक्टर-62 समेत कई इलाकों में लोगों को पानी भरे रास्तों से गुजरना पड़ा। तस्वीरें बारिश की मुश्किलों को बयां कर रही हैं।
3/10
ITO पर थमी ट्रैफिक की रफ्तार
बारिश के बाद दिल्ली के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन ITO पर भी वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई। जलभराव और लगातार बारिश के बीच सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं।
4/10
पालम में आसमान से बरसा पानी
पालम में इस सीजन की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई। स्काईमेट के मुताबिक 12 घंटे में यहां 89 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। भारी बारिश के बाद इलाके में जलभराव और आवाजाही की चुनौती बढ़ गई।
5/10
दिल्ली के इन इलाकों में रेड अलर्ट
IMD ने नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण दिल्ली के लिए बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। वहीं कई अन्य इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है। तस्वीरों में देखें बारिश का असर।
6/10
गाड़ियां फंसीं, रास्तों पर बढ़ी मुश्किल
लगातार बारिश के कारण कई जगह वाहनों की आवाजाही धीमी हुई। जलभराव, खराब गाड़ियों और सड़कों पर गिरे पेड़ों ने परेशानी बढ़ाई। प्रशासन और पुलिस की टीमें रास्ते साफ कराने में जुटीं।
7/10
नोएडा में भी पानी-पानी हुई सड़कें
नोएडा में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। सेक्टर-62 में लोग जलभराव के बीच रास्ता पार करते नजर आए। बारिश के कारण रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हुई।
8/10
दिल्ली से आगे भी बारिश का बड़ा अलर्ट
IMD ने दिल्ली-NCR के अलावा ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
9/10
अंडरपास और निचले इलाकों का हाल
अंडरपास बने ताल-तलैया: NCR के कई प्रमुख अंडरपास में पानी भर जाने के कारण यातायात को डाइवर्ट करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन ने जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह जारी की है।
10/10
देश के अन्य हिस्सों में भी अलर्ट
पूर्व और दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी: बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा, बिहार, झारखंड, केरल और दक्षिण कर्नाटक में अगले तीन दिनों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.