CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की 15 तस्वीरें: दिल्ली के कनॉट प्लेस-जनपथ में NSUI का हंगामा

Published : Oct 13, 2026, 07:31 PM IST

मंगलवार 13 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।

1/15

नई दिल्ली के जनपथ पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते NSUI सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

2/15

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में छात्र संगठनों ने जमकर नारेबाजी की।

3/15

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से भिड़ती NSUI कार्यकर्ता।

4/15

दिल्ली की सड़कों पर NSUI का विरोध। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आवाज उठाते छात्र संगठन के कार्यकर्ता।

5/15

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बस रोकने की कोशिश। प्रदर्शनकारी हिरासत में।

6/15

कनॉट प्लेस में NSUI के विरोध प्रदर्शन पर सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई।

7/15

दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेती पुलिस।

8/15

जनपथ से कनॉट प्लेस तक विरोध की गूंज। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन।

9/15

छात्र संगठनों ने कहा, जंतर-मतर जनता का, मोदी-शाह की जागीर नहीं।

10/15

विरोध प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ते नजर आए।

11/15

प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

12/15

पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेते हुए बस में बैठाया।

13/15

इस दौरान कई कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के साथ ही मोदी-शाह के खिलाफ भी नारे लगाते रहे।

14/15

बता दें कि 10 अक्टूबर के बाद से ही दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

15/15

सरकार ने जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट की लिस्ट से हटा दिया है। इसके बाद भी छात्र संगठनों ने वहां प्रोटेस्ट करने की कोशिश की।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.