दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते शनिवार 8 अगस्त को एक पुरानी दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार गिरने से आसपास खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दबकर चकनाचूर हो गईं। 6 तस्वीरों में देखें गाड़ियों की हालत..
1/6
शनिवार को नई दिल्ली के देवली इलाके में एक प्राइवेट पार्किंग की दीवार गिरने से 8 गाड़ियां मलबे में दब गईं। बता दें कि दिल्ली में अब तक 127 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 2011 के बाद सबसे ज्यादा है।
2/6
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में सीवर पाइपलाइन का काम चल रहा था। इसके साथ ही तेज बारिश के चलत जमीन कमजोर होने से ही दीवार धंस गई, जिसकी चपेट में कई कारें आईं।
3/6
हालांकि, अधिकारियों ने हादसे की सही वजह की पुष्टि नहीं की है। मौके से मलबा हटाने और वाहनों के नुकसान का आकलन करने का काम चल रहा है।
4/6
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी के संगम विहार, दुर्गा विहार, कापसहेड़ा बॉर्डर, मॉडल टाउन समेत कई इलाकों में सड़कों में कमर तक पानी भरने से लोग परेशान हुए।
5/6
दिल्ली में पार्किंग की दीवार ढहने से वहां खड़ा एक लोहे का पोल भी गाड़ी के उपर गिर गया। बता दें कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने दिल्ली को बेहाल कर दिया है।
6/6
दिल्ली के देवली इलाके में तेज बारिश के कारण ढही दीवार के मलबे में दबी गाड़ियां। बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को भी राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.