दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। एक छात्रों से भरी 5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। इसमें एक छात्र की मौत हो गई तो कई घायल बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि जिस वक्त इमारत गिरी उस दौरान कई छात्र अंदर मौजूद थे।
1/7
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके की जो बिल्डिंग गिरी है उसमें कई पीजी छात्र रहते हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बिल्डिंग के मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं।
2/7
बता दें कि जिस वक्त यह हादसा हुआ वहां पर मौजूद एक शख्स ने यह मंजर अपनी आंखों से देखा। उस चश्मदीद ने बताया कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही अचानक से देखते ही देखते यह इमरात ढह गई। बिल्डिंग के गिरते ही चारों तरफ धूल का गुब्बार फैल गया। ऐसे लग रहा था जैसे कोई बम धमाका हुआ हो
3/7
घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं स्थानीय लोग भी हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
4/7
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक छात्र बिल्डिंग के मलबे में दबा है, जो अपने दोस्त को फोन करके कह रहा है कि उसको बचा लो वह मिट्टी की नीचे दबा है।
5/7
बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में कुछ गाड़ियां भी दबी हैं। लोग अपनी अपनी कारों और स्कूटी को हटाने की कोशिश में जुटे हैं।
6/7
बिल्डिंग गिरते ही पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है। आसपास के लोग दहशत में आ गए, लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। बस हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।
7/7
बता दें कि मोती बाग का सत्य निकेतन इलाका दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास है। इसलिए यहां पर बड़ी संख्या में छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं। इसके अलावा इस इलाके में कई और छात्र आवास और कॉलेज हैं।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.