NEET पेपर लीक और मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आज सिर्फ दिल्ली ही नहीं, देशभर में विरो-प्रदर्शन हुए। संसद पर जहां राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता का काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। वहीं जंतर-मंतर पर सीजेपी का विरोध भी जारी रहा।
1/10
दिल्ली में विपक्षी सांसदों ने विरोध किया तो वहीं पटना से लेकर लखनऊ, भोपाल और रांची में छात्रो ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
2/10
चेन्नई में विरोध प्रदर्शन स्थल से पुलिस ने एसएफआई और डीवाईएफआई के सदस्यों को हिरासत में लिया।
3/10
विरोध प्रदर्शन के दौरान जेपीएससी कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
4/10
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरी दमखम से आंदोलन किया।
5/10
विरोध प्रदर्शन की यह तस्वीर गुजरात के सूरत शहर की है। जहां कांग्रेस ने नीट पेपरलीक को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
6/10
मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने छात्रों पर लाठीचार्ज के आरोपों और NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
7/10
परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोप में एआईएसए समर्थकों ने पटना में लोक भवन के सामने मार्च निकाला।
8/10
यह तस्वीर पिंकसिटी जयपुर की है। कांग्रेस के खिलाफ राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
9/10
देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
10/10
लखनऊ में भी बुधवार को जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.