कैप्टन स्मित मच्छार की 6 सबसे ताजा तस्वीरें: दुबई के क्राउन प्रिंस ने किया बहादुरी को सलाम

Published : Oct 03, 2026, 06:18 PM IST

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में सैकड़ों लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार पर को-पायलट ने कुल्हाड़ी से हमला किया था। लेकिन खून से लथपथ होने के बाद भी उन्होंने सैंकड़ों लोगों को बचा लिया। लेकिन ये ताजा तस्वीरें देख यकीन नहीं होगा कि यह मच्छार थे…

1/6

तस्वीर में नजर आ रहे दुबई के क्राउन प्रिंस और यूएई के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम हैं जो शनिवार को अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती कैप्टन स्मित माछर से मिलने से पहुंचे।

2/6

दुबई के क्राउन प्रिंस ने कैप्टन स्मित से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी बहादुरी को सलाम किया।

3/6

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि यूएई के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम कैप्टन स्मित माछर को गले लगाते हुए माथा चूमते नजर आ रहे हैं।

4/6

तस्वीर में जिस तरह से कैप्टन स्मित मच्छार यूएई के उप प्रधानमंत्री हमदान बिन मोहम्मद जिस तरह गर्मजोशी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं उससे देखकर नहीं लगता है कि यह वही कैप्टन हैं जिन पर इतना भयानक हमला हुआ था।

5/6

तस्वाीर में यूएई के उप प्रधानमंत्री और कैप्टन स्मित हैं। जो इतने बड़े हमले पर शांत और गंभीर नजर आ रहे हैं।

6/6

यह तस्वीर 2 अक्टूबर शुक्रवार की है, जब पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात की और उनके जल्द स्वस्थ्य होकर भारत आने की बात कही।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.