DUSU Election: जीत के बाद झूम उठे ABVP विजेता, 7 तस्वीरों में यश डबास से रिया का जश्न

Published : Sep 19, 2026, 07:02 PM ISTUpdated : Sep 19, 2026, 07:09 PM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार जीत दर्ज की है। चार में से तीन पदों पर कब्जा जमाया है। यश डबास अध्यक्ष बने हैं तो वहीं रिया छावड़ी को सचिव बने हैं। आइए देखते हैं इस जीत के जश्न की तस्वीरें..

1/7

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शानदार जीत के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। तस्वीर में नजर आ रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए अध्यक्ष यश डबास हैं। जिन्होंने जीतने के बाद यूं जश्न मनाया।

2/7

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डीयूएसयू) के चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने किया है। जिन्होंने उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। जीतने के बाद दीपांशु शोकीन जश्न मनाते नजर आए।

3/7

तस्वीर में नजर आ रहीं रिया छाबड़ी हैं। जिन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव 2026 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सचिव पद का चुनाव जीता है। जीत के बाद छात्रों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर जश्न मनाया।

4/7

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अध्यक्ष पद जीतने वाले यश डबास ने इसे 'फेक नैरेटिव' की हार बताया। उन्होंने पीजी और हॉस्टल्स के सेफ्टी ऑडिट को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।

5/7

त के बाद दीपांशु ने कहा-वह उस पर खरे उतरेंगे और उनकी आवाज उठाएंगे। दीपांशु ने कहा, "यह बहुत शानदार अहसास है। छात्रों ने मेरे भरोसे को कायम रखा। मेरा पूरा चुनाव प्रचार छात्रों ने खुद संभाला और मुझे जबरदस्त सपोर्ट किया।"

6/7

DUSU चुनाव में जीत के बाद एक साथ ABVP के अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव ने जीत का जश्न मनाया।

7/7

तस्वीर में नजर आ रहे ABVP के संयुक्त सचिव लक्ष्यराज सिंह हैं, जिन्होंने अपने साथियों के साथ जीत का जश्न मनाया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.