बाढ़ से तबाही की 10 खौफनाक तस्वीरें: कहीं रिक्शे पर रिस्की सफर तो कहीं कारों पर गिरा पेड़

Published : Aug 04, 2026, 07:44 PM IST

मंगलवार 4 अगस्त को देश के कई इलाकों में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई। उत्तर में पंजाब-हरियाणा के साथ ही पूर्व में असम में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देखते हैं, देशभर में बारिश से मची तबाही की खौफनाक तस्वीरें।

1/10

असम के गुवाहाटी और शिवसागर जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। वहीं, मंगलवार को पंजाब के पटियाला शहर में तेज बारिश और आंधी के चलते उखड़े पेड़ के नीचे कई कारें दब गईं।

2/10

मंगलवार को गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद अनिल नगर की एक सड़क पर घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरते लोग।

3/10

पंजाब के पटियाला में मंगलवार को भारी बारिश ने सड़कों को तालाब में तब्दील कर दिया। पानी से लबालब शहर की  एक सड़क से गुजरती कार और दोपहिया वाहन।

4/10

पंजाब के पटियाला में आंधी-बारिश के साथ हुई भारी बारिश के चलते शहर में कई जगह पेड़ उखड़ गए। इसके चलते कई गाड़ियां दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

5/10

पंजाब के पटियाला में पेड़ के नीचे खड़ी अपनी क्षतिग्रस्त कार के पास से गुजरता शख्स।

6/10

गुवाहाटी में भारी बारिश के बाद शहर की एक व्यस्त सड़क में कमर तक पानी भर गया। जलमग्न सड़क के बीच रिक्शे पर सवार होकर जोखिमभरा सफर करतीं दो महिलाएं।

7/10

मंगलवार को केरल के कोट्टायम में भारी बारिश के बाद एक यात्री आंशिक रूप से जलमग्न इलाके से होकर गुजरता हुआ।

8/10

मंगलवार को हरियाणा के झज्जर और अंबाला में भारी बारिश हुई। तेज बारिश के बाद पानी से भरी सड़क से गुजरता वाहन।

9/10

असम के गुवाहाटी में बाढ़ के बाद पानी से लबालब भरी एक सड़क से गुजरता ऑटो रिक्शा। लोगों को घुटनों तक भरे पानी के बीच सड़क से गुजरना पड़ रहा है।

10/10

असम की राजधानी गुवाहाटी के व्यस्त इलाके की एक सड़क का हाल। बता दें कि असम के शिवसागर जिले में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। प्रभावित इलाकों में लोगों के घर, सड़कें और खेती को काफी नुकसान पहुंचा है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.