बप्पा के दरबार पहुंचे अमित शाह-देवेंद्र फडणवीस, 12 PHOTO में देखें नेताओं का गणपति उत्सव

Published : Sep 15, 2026, 02:42 PM IST

14 सितंबर को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कई बड़े नेताओं ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की दिल्ली से लेकर मुंबई, भोपाल, कोलकाता और पटना तक गणपति उत्सव की तस्वीरें सामने आईं। देखें गणेश उत्सव की 12 खास तस्वीरें..

1/12

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में 'वांद्रे पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल' में गणेश चतुर्थी के मौके पर पूजा-अर्चना की।

2/12

इस दौरान अमित शाह की पत्नी सोनल शाह भी उनके साथ मौजूद रहीं। अमित शाह ने गणपति बप्पा के धार्मिक अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया।

3/12

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में 'वांद्रे पश्चिम सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल' में परिवार के साथ गणपति बप्पा की पूजा करते अमित शाह।

4/12

बाद में अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुंबई में 'लालबागचा राजा' के दर्शन भी किए। दोनों नेताओं ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की।

5/12

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास वर्षा बंगले पर गणेश चतुर्थी के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति की पूजा-अर्चना की।

6/12

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

7/12

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के सर्पेंटाइन रोड पर महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया।

8/12

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के बालीगंज में भारत सेवाश्रम संघ की ओर से आयोजित गणेश पूजा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

9/12

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल में अपने आवास पर गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने की तैयारी की।

10/12

गणेश चतुर्थी के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटे के साथ गणेश जी की मूर्ति ले जाते हुए नजर आए।

11/12

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली के पीतमपुरा में गणेश चतुर्थी के मौके पर 'लालबाग के राजा' की पूजा-अर्चना की।

12/12

इस दौरान बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने गणपति बप्पा के दर्शन किए और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.