सचिन तेंदुलकर के घर भी गणपति बप्पा का आगमन हुआ है। इस खास मौके पर उनकी बेटी सारा तेंदुलकर ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सारा के साथ उनकी भाभी सानिया चंडोक भी नजर आ रही हैं।
1/8
गणेश चतुर्थी के मौके पर सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने Ganpu सीजन और इमोजी भी शेयर किए। इन फोटोज में सारा बेहद खूबसूरत टील ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं। साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर उनके लुक को और भी खास बना रहा है। इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया है।
2/8
सारा ने अपने ट्रेडिशनल लुक को पूरा करने के लिए खूबसूरत कुंदन और पोल्की ज्वेलरी चुनी। उन्होंने हैवी चोकर सेट के साथ हैंगिंग ईयररिंग्स पहने हैं। कुंदन स्टाइल की ज्वेलरी उनके फेस्टिव लुक में चार चांद लगाती नजर आई।
3/8
सारा ने अपने बालों को हाफ-टाई स्टाइल में रखा और इसमें मोगरे का गजरा लगाया। गजरे ने उनके पूरे लुक को ट्रेडिशनल टच दिया। गणपति बप्पा की पूजा करते हुए सारा का अंदाज बेहद खूबसूरत और फेस्टिव नजर आया।
4/8
इन तस्वीरों में उनके घर के गणपति बप्पा भी नजर आ रहे हैं, जो चांदी के सिंहासन पर विराजमान हैं।
5/8
सारा के साथ उनकी भाभी सानिया चंडोक भी तस्वीरों में नजर आईं। सानिया ने मैजेंटा पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। उन्होंने मांग टीका और नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया। सानिया का ट्रेडिशनल अंदाज भी काफी एलिगेंट लगा।
6/8
इस फोटो में सारा का डिवोशनल लुक नजर आ रहा है, वो अपने घर पर विराजमान गणेश जी की आराधना कर रही हैं।
7/8
गणपति बप्पा के स्वागत के दौरान सारा और सानिया के ट्रेडिशनल लुक पूरे सेलिब्रेशन की थीम से खूबसूरती से मैच करते नजर आए।
8/8
सारा की तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। खासकर उनका साड़ी लुक और मोगरे का गजरा लोगों का ध्यान खींच रहा है।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.