Ganesh Chaturthi: खजराना गणेश का शाही श्रृंगार, 7 करोड़ के गहनों से सजे बप्पा; देखें PHOTOS

Published : Sep 14, 2026, 07:12 PM IST

17 सिंतबर यानि आज से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो गया है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक बप्पा के फेस्टिवल की धूम है। गांव से शहर तक गणपति की पंडाल सजा हुआ है। इसी बीच गणेश चतुर्थी के मौके पर इंदौर में मशहूर खजराना गणेश मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

1/5

इंदौर के खजराना गणपति भगवान का सोने के गहनों, आभूषणों और हीरे जड़े सामान से विशेष श्रृंगार किया गया है।

2/5

भगवान गणेश को हीरे जड़ी आंखें भी चढ़ाई गईं, जिससे उत्सव की भव्यता और बढ़ गई। मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया, "विश्व प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर खजराना में, भगवान गणेश महाराज का पहले पंचामृत अभिषेक किया गया और फिर उनका विशेष श्रृंगार हुआ।

3/5

ये हीरे जड़ी आंखें करीब 25-30 साल बाद भगवान को चढ़ाई गई हैं। ऐसा लग रहा है मानो गणपति महाराज खुद अपनी आंखों से सभी भक्तों पर कृपा बरसा रहे हैं और सब पर नजर रख रहे हैं।"

4/5

मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बताया,भगवान गणेश महाराज का पहले पंचामृत अभिषेक किया गया और फिर उनका विशेष श्रृंगार हुआ। भगवान गणेश महाराज को करीब 7 करोड़ रुपये के सोने के गहने और सोने का मुकुट पहनाया गया है।

5/5

गणेश मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला प्रशासन और पुलिस ने मंदिर में भक्तों की सुगम आवाजाही और बिना किसी परेशानी के दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिर के आसपास अहम जगहों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया, साथ ही भक्तों की भीड़ को संभालने और नियंत्रित करने की भी व्यवस्था की गई।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.