Ganesh Chaturthi : कोई कंधे पर तो कोई रिक्शा पर बप्पा को ला रहा घर, देखिए गणपति की 7 PH0TOS

Published : Sep 13, 2026, 05:15 PM IST

देशभर में गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह है। सोमवार 14 सितंबर से गणेश महोत्सव शुरू हो जाएगा। हर घर में गणपति विराजमान हो जाएंगे। वहीं पंडालों में इस उत्सव धूमधाम से मनाने की कई दिनों से तैयारी की जा रही है। इसी बीच लोग बप्पा की मूर्ति घर ले जा रहे हैं।

1/7

यह तस्वीर झारखंड की राजधानी रांची की है। जहां गणेश चतुर्थी उत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार को श्रद्धालु रिक्शा पर भगवान गणेश की मूर्ति लेकर पारंपरिक शैली में वाद्य यंत्र बजाते हुए नजर आए।

2/7

बप्पा को पंडाल में ले जाने की यह तस्वीर कोलकाता की है। जहां कार्यकर्ता भगवान गणेश की मूर्ति को पूजा स्थल पर ले जा रहे हैं।

3/7

यह तसवीर राजस्थान की राजधानी जयपुर की है। जहां एक कपल रविवार को जयपुर के जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले श्रद्धालु भगवान बप्पा की प्रतिमाएं लेकर घर पहुंचे।

4/7

नई दिल्ली में शनिवार को गणेश चतुर्थी से पहले एक महिला कारीगर गणेश जी की मूर्ति को सजा रही है।

5/7

गणेश चतुर्थी उत्सव की यह तस्वीर कितनी खूबसूरत है। यहां एक वक्त एक दिन पहले बप्पा की मूर्ति को अपने कंधे पर रखकर घर लेकर जा रहा है।

6/7

सांबा में गणेश चतुर्थी उत्सव से पहले, रविवार को सांबा में एक कलाकार भगवान गणेश की मूर्ति को अंतिम रूप दे रहा है।

7/7

बता दें कि करोड़ों भक्त गणेश चतुर्थी पर गजानन की प्रतिमा स्थापित करते हैं। इस गणेश उत्सव में वह बप्पा की दिन रात पूजा और सेवा करते हैं। फिर 10वें दिन 25 सितंबर को उनकी भव्य विदाई की जाती है। इस दौरान देशभर में भंडारे भी आयोजित होते हैं।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.