गणेश चतुर्थी समारोह के बाद सोमवार 21 सितंबर को देश के अलग-अलग शहरों में गणपति विसर्जन किया गया। दिल्ली, चेन्नई, अहमदाबाद और अमृतसर में भक्त भगवान गणेश की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए नदी, समुद्र और तालाब तक लेकर पहुंचे। देखें तस्वीरें...
1/10
नई दिल्ली में गणेश चतुर्थी समारोह के तहत भक्त भगवान गणेश की प्रतिमाओं को यमुना नदी में विसर्जित करने के लिए कालिंदी कुंज ले गए।
2/10
इस दौरान भक्त भगवान गणेश की प्रतिमा को यमुना नदी में विसर्जित करने से पहले कालिंदी कुंज में धार्मिक रस्म निभाते हुए भी नजर आए।
3/10
दिल्ली में गणेश उत्सव के दौरान भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
4/10
चेन्नई में भक्त भगवान गणेश की प्रतिमाओं को बंगाल की खाड़ी में विसर्जित करने के लिए ले जाते नजर आए। गणेश विसर्जन के दौरान समुद्र किनारे भक्तों में उत्साह देखने को मिला।
5/10
अहमदाबाद में गणेश विसर्जन के दौरान बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।
6/10
अमृतसर में भी गणेश चतुर्थी समारोह के बाद भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
7/10
अमृतसर में भक्तों ने गणेश चतुर्थी के बाद भगवान गणेश की प्रतिमाओं को नहर में विसर्जित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त विसर्जन प्रक्रिया में शामिल हुए।
8/10
अहमदाबाद में रिक्शे पर गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाता एग भक्त। बारिश के बीच गणेश प्रतिमा के साथ भक्तों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ विसर्जन समारोह में हिस्सा लिया।
9/10
दिल्ली में गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाती एक भक्त। साथ में छोटा बच्चा भी नजर आ रहा है।
10/10
दिल्ली में गणेश चतुर्थी समारोह के तहत एक भक्त कालिंदी कुंज में यमुना नदी में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जित करने से पहले बप्पा की पूजा करते हुए।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.