बनारस से प्रयागराज-पटना तक गंगा उफान पर, 10 तस्वीरों में देखें बाढ़ ने कैसे बदली शहरों की तस्वीर

Published : Sep 03, 2026, 04:11 PM IST

उत्तर भारत में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बनारस से लेकर प्रयागराज और पटना तक नदी के बढ़ते जलस्तर का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में सड़कें और पार्क पानी में डूब गए हैं। देखें तस्वीरें..

1/10

प्रयागराज में भारी बारिश के बाद गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर एक व्यक्ति रेलवे पुल के नीचे अपनी नाव बांधता हुआ।

2/10

प्रयागराज में संगम पर उफान पर चल रही गंगा और यमुना नदियों के पानी से भरे किनारों पर नावें बंधी हुई नजर आ रही हैं।

3/10

प्रयागराज में भी बाढ़ का असर देखने को मिला। बुधवार को यमुना नदी के किनारे स्थित प्रेरणा पार्क बाढ़ के पानी में डूबा हुआ नजर आया। नदी का जलस्तर बढ़ने से पार्क और उसके आसपास के इलाकों में पानी भर गया।

4/10

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हुए संगम क्षेत्र का दृश्य।

5/10

वाराणसी में बुधवार को गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहती नजर आई। बढ़ते जलस्तर का असर नदी के आसपास के इलाकों में भी दिखाई दिया। वरुणा नदी के किनारे स्थित एक मंदिर का कुछ हिस्सा बाढ़ के पानी में डूब गया।

6/10

वाराणसी में गंगा और वरुणा के बढ़ते जलस्तर की वजह से घाट किनारे बने कई मंदिर जलमग्न हो चुके हैं। तस्वीर में मंदिर के आसपास बढ़े पानी से गंगा के उफान का अंदाजा लगाया जा सकता है।

7/10

पटना के गांधी घाट इलाके में भी गंगा का बढ़ता जलस्तर साफ दिखाई दिया। गुरुवार को यहां का इलाका पानी में डूबा नजर आया। सड़क पर बाढ़ का पानी भर जाने के कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

8/10

गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद पटना में कई सड़कें जलमग्न हो गईं। गांधी घाट की सड़कों पर भी पानी भर गया। तस्वीरों में लोग पानी से भरी सड़कों से गुजरते नजर आए।

9/10

पटना में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने शहर के कई हिस्सों की तस्वीर बदल दी है। गांधी घाट के इलाके कुछ इस तरह डूबे नजर आए।

10/10

गुरुवार को पटना में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद, बाढ़ प्रभावित इलाके से एक व्यक्ति अपने मवेशियों और अन्य लोगों के साथ कुछ यूं नजर आया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.