हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा का ट्रेडिशनल अवतार वायरल, साड़ी में लगीं अप्सरा सी- 7 Photo

Published : Sep 18, 2026, 04:00 PM IST

हरभजन सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा का गणपति सेलिब्रेशन लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। व्हाइट टिश्यू साड़ी, गोल्डन ब्लाउज और कुंदन ज्वेलरी में गीता बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनकी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

1/7

गीता बसरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट टिश्यू साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ गोल्डन ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।

2/7

सिंपल मेकअप, हाफ-टाई हेयरस्टाइल और प्यारी-सी मुस्कान ने गीता बसरा के लुक में चार चांद लगा दिए हैं। उनका यह एलिगेंट और ट्रेडिशनल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

3/7

गीता ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रेड बीड वाला चोकर सेट पहना है। इसके साथ उन्होंने कुंदन वर्क वाला लेयर्ड नेकलेस और कुंदन-पोल्की के खूबसूरत डैंगलर ईयररिंग्स कैरी किए हैं। उनकी ज्वेलरी उनके व्हाइट साड़ी लुक को एक रॉयल टच दे रही है।

4/7

गीता बसरा भले ही लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते हैं।

5/7

बॉलीवुड की बात करें तो गीता बसरा इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'द ट्रेन' में नजर आई थीं। फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने पसंद किया था। शादी के बाद से गीता ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली और वह अपनी फैमिली लाइफ पर ज्यादा ध्यान देती नजर आती हैं।

6/7

गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी की है। दोनों के दो बच्चे हैं- एक बेटी और एक बेटा। गीता अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर भी अपनी फैमिली से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं।

7/7

फिलहाल, गीता बसरा का यह खूबसूरत गणपति लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है और व्हाइट साड़ी में उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.