गुजरात के अहमदाबाद स्थित इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स में भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। पानी भरने से दुकानों में रखा सामान खराब हो गया। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि उन्हें लाखों का नुकसान हुआ और सफाई का काम अपने खर्च पर करना पड़ रहा है।
1/7
स्थानीय दुकानदार सिद्धार्थ ने बताया कि रातभर हुई भारी बारिश में पूरा कॉम्प्लेक्स पानी में डूब गया, जिससे उन्हें 15-20 लाख का नुकसान हुआ है।
2/7
सिद्धार्थ के मुताबिक, रात को ही हमने पानी निकालने की कोशिश की, लेकिन लगातार बारिश होने की वजह से पानी दोबारा भर गया।
3/7
इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स में पानी भरने से दुकान के अंदर रखा स्टॉक, मशीनें, जरूरी कागजात और अन्य सामान पानी में फंस गया है।
4/7
इंद्रप्रस्थ कॉम्प्लेक्स में करीब 40 दुकानें पानी में डूब चुकी हैं, जिससे करीब 3 से 4 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
5/7
प्रशासन से मदद का इंतजार करने के बजाय व्यापारियों ने अपने स्तर पर सफाई और पानी निकालने का काम शुरू किया।
6/7
कॉम्प्लेक्स से पानी निकालने में 24 घंटे का वक्त लग सकता है। वो भी तब जब बारिश न हो, वरना पानी फिर भरने की आंशका है।
7/7
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, ड्रेनेज लाइन ब्लॉक होने से पूरे इलाका पानी में डूब गया। अब तक पानी निकालने के लिए कोई नहीं आया।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.