पिछले तीन दिन से गुजरात में बारिश का तांडव जारी है। अहमदाबाद से लेकर, सूरत, वडोदरा, नवसारी और छोटा उदयपुर जैसे जिलों में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। घरों और पेट्रोल पंप के बाहर खड़ी कारें पानी में डूब चुकी हैं। लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं।
1/8
गुजरात स्थित वलसाड के बाढ़ग्रस्त चिपवाड़ इलाके से पुलिस और नगर निगम की टीमों ने 8 महीने की गर्भवती महिला को कुछ इस तरह सुरक्षित बाहर निकाला।
2/8
शुक्रवार को नवसारी के सारिखुरद गांव में बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित इलाके में डूबे एक घर की छत पर खड़े लोग। NDRF ने यहां 67 लोगों को बचाया।
3/8
गुजरात के नवसारी में सारिखुरद गांव में भारी बारिश के बाद बाढ़ प्रभावित इलाके में डूबी कारें कुछ इस तरह नजर आईं।
4/8
शुक्रवार को अहमदाबाद में लोग अपने घरों की बालकनियों से भारी बारिश के बाद पानी से लबालब सड़क को निहारते हुए।
5/8
शुक्रवार को अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद एक व्यक्ति पानी से भरी सड़क पर अपनी बाइक धकेलकर ले जाता हुआ।
6/8
अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद पानी से लबालब एक सड़क गुजरते लोग।
7/8
अहमदाबाद में भारी बारिश के बाद लोग पानी से भरी सड़क पर अपनी बंद गाड़ियां धकेलते हुए।
8/8
सूरत में भारी बारिश के दौरान गाड़ियां और साइकिल सवार पानी से भरी सड़कों से गुजरते हुए।
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.