गुरु पूर्णिमा पर योगी, सम्राट चौधरी समेत 7 CM की खास तस्वीरः किसी ने किया भंडारा, किसी ने कराई सत्यनारायण कथा

Published : Jul 29, 2026, 06:26 PM IST

29 जुलाई 2026 यानि बुधवार को पूरे भारत में धूमधाम से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। नेता से अभिनेता तक गुरुओं की भक्ति में लीन हैं। वहीं कुछ मुख्यमंत्रियों ने भी यह पर्व मनाया...आइए देखते हैं सीएम योगी से सम्राट चौधरी की भक्ति की तस्वीरें...

1/7

तस्वीर में नजर आ रहे यह बिहार के मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी हैं। जिन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अपने सीएम आवास पर श्री सत्यनारायण भगवान की कथा और पूजा की।

2/7

तस्वीर में नजर आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जो गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखपुर पहुंचे और अपने गुरू की विधि-विधान से पूजा की।

3/7

तस्वीर में नजर आ रहीं यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हैं। जिन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

4/7

यह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैं। जिन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज उज्जैन में संत शिरोमणि रविदास महाराज जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

5/7

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीएम भूपेन्द्र पटेल ने श्री शामलाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

6/7

तस्वीर में नजर आ रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं। जिन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भंडारा आयोजित कर संतों और भक्तों में प्रसाद वितरित किया।

7/7

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर, रायगढ़ के बनोरा गांव में स्थित अघोर गुरु पीठ में, हमने अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन और पूजा की, पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Galleries
न्यूज़ फोटो गैलरी (News Photo Galleries): देखें लेटेस्ट News Photo Galleries featuring breaking news, politics, sports, viral moments, celebrity news photos, और भारत व दुनिया की बड़ी घटनाओं की तस्वीरें। Get high-quality images, ताज़ा खबरें and visual stories on Asianet News Hindi.